शहर-राज्य

जिलाधिकारी ने कार्तिक पूर्णिमा मेले को सकुशल संपन्न कराने हेतु मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट एवं पुलिस प्रशासन के साथ की बैठक

वेलकम इंडिया हरेंद्र शर्मा वरिष्ठ

हापुड़ जनपद के गढ़मुक्तेश्वर में आगामी कार्तिक पूर्णिमा मेले को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत आज जिलाधिकारी कविता मीना की अध्यक्षता में मेला स्थल पर में मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिलाधिकारी कविता मीना ने मेला क्षेत्र को जोन व सेक्टर में विभाजित कर प्रत्येक जोन/सेक्टर में तैनात मजिस्ट्रेटों एवं पुलिस अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया।उन्होंने निर्देश दिए कि सभी मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र में घाटों, पार्किंग, यातायात व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, सफाई, चिकित्सा सुविधा एवं भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था पर विशेष नजर रखें। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था होने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित किया जाए।जिलाधिकारी कविता मीना ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। घाटों पर गोताखोरों, नावों एवं पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button