शहर-राज्य

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मैप के अनुसार किया कार्तिक पूर्णिमा मेले का निरीक्षण

*वेलकम इंडिया हरेंद्र शर्मा वरिष्ठ*

हापुड़ जनपद के तीर्थ नगरी बृजघाट गढ़मुक्तेश्वर में आगामी कार्तिक पूर्णिमा मेला 2026 / गंगा स्नान के दृष्टिगत जिलाधिकारी कविता मीना एवं पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह के द्वारा मेला मैप के माध्यम से मेले का निरीक्षण किया गया।

मेला मैप के माध्यम से निरीक्षण के दौरान मेले के समस्त घाटों – बृजघाट, खादर घाट, ललित घाट सहित अन्य स्नान घाटों की स्थिति एवं क्षमता की जानकारी ली गई।मेला क्षेत्र की मुख्य सड़कों, संपर्क मार्गों, वैकल्पिक मार्गों एवं पार्किंग स्थलों का रोड मैप देखा गया।पुलिस चौकियों, कंट्रोल रूम, चिकित्सा शिविर, खोया-पाया केंद्र, अग्निशमन केंद्र एवं पेयजल प्वाइंटों की लोकेशन का अवलोकन किया गया।स्नान घाटों पर भीड़ प्रबंधन, बैरिकेडिंग एवं यातायात डायवर्जन प्लान की समीक्षा की गई।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मैप में दर्शाई गई सभी व्यवस्थाओं को धरातल पर समय से पूर्ण किया जाए तथा मैप के बड़े होर्डिंग्स मेला प्रवेश के द्वारों पर लगाए जाएं।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मैप के अनुसार ही सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का प्लान तैयार कर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button