शहर-राज्य
गढ़ गंगा कार्तिक मेले की तैयारियों का डीएम और एसपी ने लिया जायजा

वेलकम इंडिया | राजेंद्र सिंह वरिष्ठ पत्रकार
हापुड़। आगामी गढ़ गंगा कार्तिक मेला-2026 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी कविता मीणा एवं पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार ने थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्रांतर्गत मेला स्थल का भ्रमण एवं निरीक्षण किया।
इस दौरान अधिकारियों ने मेले की तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए तैयारियों को समय से पूरा करने पर जोर दिया गया।



