आध्यात्म

कमला नगर मंदिर के पांच दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा एवं स्वर्ण जयंती समारोह में भगवान आदिनाथ से भगवान वासुपूज्य तक अर्घ समर्पित किए गए।

रूपाली रस्तौगी मेरठ

आचार्य सौरभ सागर जी महाराज ने अपने प्रवचन में बताया कि भोग भूमि से कर्मभूमि तक की यात्रा में भगवान ऋषभदेव का अतुल्य योगदान रहा सब मनुष्य का जीवन भोग भूमि से कर्मभूमि में परिवर्तित हुआ तब तीर्थंकर श्री 1008 आदिनाथ भगवान ने मानव समाज को जीवन यापन के साधन प्रदान करने के लिए अभी,मसी,कृषि,विद्या,वाणिज्य और शिल्प कला का ज्ञान दिया भगवान आदिनाथ ने मनुष्य को आजीविका के साधनों का ज्ञान दिया जिससे समाज में कर्म पुरुषार्थ और व्यवस्थित जीवन की परंपरा का सूत्रपात हुआ आचार्य श्री ने बताया की यह हमारी कर्मभूमि है कर्मभूमि में जब धर्म जुड़ जाता है तो जीवन सफल हो जाता है हमें 24 घंटो में से 24 मिनट प्रभु आस्था के लिए जरुर निकालने चाहिए स्वाध्याय सत्संग से होता है उससे आपका जीवन मर्यादित होने लगेगा। प्रेमचंद सब्जी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री राकेश जैन एवं मुकेश जैन ने बागपत लोकसभा सीट से निर्वाचित सांसद डॉ राजकुमार सांगवान जी का अंग वस्त्र पहनाकर तिलक लगाकर स्वागत सम्मान किया सांसद जी ने बताया कि जैन धर्म के सिद्धांतों से वह बहुत प्रभावित है जो उन्हें आदरणीय बाबू प्रेमचंद जी से ही प्राप्त हुए हैं। चित्र अनावरण बल्लू कुमार प्रदीप कुमार जी सर्राफ ने किया आज शांति धारा का सौभाग्य विपिन जैन सन्मति पेंट्स संजीव जैन प्रथम जैन पैट्रोल पंप वालों तथा मनीष चैन वालों को मिला। रात्रि में महाआरती श्री पंकज जैन सार्थक जैन के परिवार वालों ने की तत्पश्चात जबलपुर से पधारी संगीतकार श्रीमती प्रीति जैन ने अपनी संगीत स्वर लहरी से उपस्थित जन समूह को मंत्र मुक्त कर दिया।कार्यक्रम चेयरमैन वीरेंद्र जैन जी,चिन्मय,उत्कर्ष,प्रतीक,ऋषभ(सर्राफ),अभिनव,संजय कलश,संजीव(मीडिया प्रभारी)प्रदीप,आलोक,अजय,विपिन, राजकुमार, संजीव (पेट्रोल पंप) वालो आदि का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button