शहर-राज्य

मोबाइल टावर पर चढ़ी किशोरी, इलाके में मचा हड़कंप

सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज में हुई घटना, प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की आशंका

वेलकम इण्डिया/असदुल्लाह सिद्दीकी

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज क्षेत्र के बैदौला चौराहे पर बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करीब 15 वर्षीय एक किशोरी मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस किशोरी को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुट गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मामला कथित तौर पर प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। किशोरी एक युवक को मौके पर बुलाने की मांग कर रही थी और उसके आने के बाद ही नीचे उतरने की बात कह रही थी। पुलिसकर्मी उसे समझाने और सुरक्षित नीचे आने के लिए मनाने का प्रयास करते रहे। परिजनों के मुताबिक, किशोरी सुबह से घर से लापता थी। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि वह बैदौला चौराहे के पास स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई है। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि किशोरी सोशल मीडिया के माध्यम से एक युवक के संपर्क में थी। उनके अनुसार, एक दिन पहले पुलिस ने उसे एक युवक के साथ देखा था, जिसके बाद परिजन उसे घर ले आए थे। हालांकि, टावर पर चढ़ने के पीछे की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद चौराहे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस और परिजन किशोरी से सुरक्षित नीचे उतरने की अपील करते रहे। फिलहाल, पुलिस उसे सुरक्षित नीचे उतारने और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button