शहर-राज्य

कारोबारी विनोद गुप्ता का हत्यारोपी बिलाल मुठभेड़ में लगी गोली

गाजियाबाद। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र में हार्डवेयर कारोबारी विनोद गुप्ता की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी बिलाल को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बुधवार तड़के खानपुर जप्ती रोड पर श्मशान घाट के पास चेकिंग के दौरान पुलिस और आरोपी का आमना-सामना हुआ। इस दौरान हुई मुठभेड़ में बिलाल के बाएं पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल चाकू, अवैध तमंचा, कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र में कारोबारी विनोद गुप्ता की हत्या के मामले में 12 अक्टूबर को मुकदमा दर्ज किया गया था। वारदात का खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई थीं। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। पुलिस के मुताबिक, 14 अक्टूबर की रात करीब 1:05 बजे खानपुर जप्ती रोड पर श्मशान घाट के पास चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान हत्या के मामले में फरार चल रहे बिलाल से पुलिस का सामना हो गया। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिलाल पुत्र कासिम, निवासी गिरी मार्केट के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से कारोबारी की हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू, अवैध तमंचा, कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाने के साथ यह भी पता लगा रही है कि वह अन्य आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है या नहीं। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button