शहर-राज्य

कक्षा 6 की छात्रा पूर्णिमा बनीं एक दिन की CMO, ऑर्थोपेडिक डॉक्टर बनने का है सपना

वेलकम इण्डिया/असदुल्लाह सिद्दीकी

सिद्धार्थनगर। जनपद में एक अनोखी पहल के तहत पूर्व माध्यमिक विद्यालय बूड़ा की कक्षा 6 की छात्रा पूर्णिमा को एक दिन का मुख्य चिकित्साधिकारी यानी CMO बनने का अवसर मिला। इस पहल से छात्रा को चिकित्सा क्षेत्र को करीब से समझने और अपने सपनों को नई उड़ान देने का मौका मिला।
एक दिन की मुख्य चिकित्साधिकारी बनीं छात्रा पूर्णिमा ने CMO के पदीय दायित्वों को समझा और डॉक्टर बनने की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने भविष्य में हड्डी रोग विशेषज्ञ यानी ऑर्थोपेडिक डॉक्टर बनने की अपनी इच्छा जाहिर की। पूर्णिमा ने अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए मन लगाकर पढ़ाई करने का संकल्प भी लिया।
बेटियों को उनके सपनों और करियर के प्रति प्रोत्साहित करने वाली यह पहल अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणा बन सकती है। अब देखना होगा कि आज अपने सपनों की दिशा में कदम बढ़ाने वाली पूर्णिमा भविष्य में किस मुकाम तक पहुंचती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button