समाजशास्त्र विभाग के तत्वाधान में एक अंतर्विभागीय एवं अंतर्विषयक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

वेलकम इंडिया
चांदपुर। गुलाब सिंह हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चान्दपुर-स्याऊ में समाजशास्त्र विभाग के तत्वाधान में एक अंतर्विभागीय एवं अंतर्विषयक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सभी विभागों के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम का आरंभ विद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर साधना एवं सभी शिक्षकों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पण से किया गया। क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को आठ ग्रुपों में विभाजित किया गया। ग्रुप ए में कुलदीप एवं मौ. सुहैल, ग्रुप बी में कु. अलीशा तथा कु. अर्शी, ग्रुप सी में कु. सफिया फात्मा एवं कु. नाज़िया परवीन, ग्रुप डी में कु. सुमेरा तथा कु. इक़रा परवीन, ग्रुप ई में कु. वलीज़ा एवं कु. समीरा, ग्रुप एफ में कु. खुशी रानी एवं कु. शुमाइला, ग्रुप जी में कु. भूमिका एवं कु. जन्नत निशा तथा ग्रुप एच में कु. अदीबा परवीन तथा कु. माही भोगवाल को रखा गया।
आरम्भ में दो क्वालीफाइंग राउंड हुए जिनमें श्रेष्ठ प्रदर्शन कर आठ में से चार टीमों ग्रुप ए, ग्रुप सी, ग्रुप जी तथा ग्रुप एच ने फाइनल राउंड में प्रवेश किया। फाइनल राउंड में अपने सटीक जवाबों से ग्रुप सी की कु. सफिया फात्मा एवं कु. नाज़िया परवीन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरा स्थान ग्रुप ए के कुलदीप एवं मौ. सुहैल ने प्राप्त किया। तीसरा स्थान ग्रुप जी से कु. भूमिका एवं कु. जन्नत निशा ने प्राप्त किया। ग्रुप एच से कु. अदीबा परवीन तथा कु. माही भोगवाल को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
प्रतियोगिता में दर्शकों से भी प्रश्न पूछे गए तथा सही उत्तर देने वालों को भी पुरस्कार प्रदान किए गए। विजेता प्रतिभागियों को प्राचार्या प्रोफेसर साधना एवं वरिष्ठ शिक्षकों ने पुरस्कार प्रदान किये।
छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्या प्रो. साधना ने कहा कि केवल अकादमिक पढ़ाई ही नहीं, बल्कि सह-शैक्षणिक गतिविधियाँ भी व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। क्विज ज्ञान बढ़ाने का एक बेहतरीन साधन है, अतः सभी विद्यार्थियों को अपना ज्ञान और आत्मविश्वास मजबूत करने के लिए इनमें जरूर हिस्सा लेना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया।
आज के कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में डॉ. साजिद अंसारी तथा डॉ. संतोष देवी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का कुशल संचालन समाजशास्त्र विभाग के विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर अनिल कुमार वर्मा ने किया।



