शहर-राज्य

आदर्श कामिनी शिक्षा निकेतन गर्ल्स इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति छात्राओं को पढ़ाया सुरक्षा व स्वावलंबन का पाठ

मथुरा/गोवर्धन। थाना गोवर्धन की मिशन शक्ति टीम ने सोमवार को कस्बा गोवर्धन स्थित आदर्श कामिनी शिक्षा निकेतन गर्ल्स इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान स्कूल की सभी छात्राओं तथा अध्यापक-अध्यापिकाओं को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। मिशन शक्ति टीम की प्रभारी एसआई विनय बौद्ध ने छात्राओं को आत्मरक्षा के उपाय, गुड टच-बैड टच की पहचान, महिला अधिकारों तथा महिला संबंधी अपराधों से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या उत्पीड़न की घटना होने पर बिना किसी डर के तत्काल पुलिस को सूचना दें और आवश्यक कानूनी कार्रवाई कराने में संकोच न करें। इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि) का सावधानीपूर्वक उपयोग करने, साइबर अपराधों से बचाव तथा यातायात नियमों का पालन करने के संबंध में भी महत्वपूर्ण बातें बताई गईं। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिला सुरक्षा एवं सहायता हेतु संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई। इनमें 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 102 एवं 108 एम्बुलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 101 अग्निशमन सेवा तथा 1930 साइबर हेल्पलाइन शामिल हैं। छात्राओं एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ को इन नंबरों को याद रखने और जरूरत पड़ने पर तुरंत संपर्क करने की सलाह दी गई। विद्यालय परिसर में आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम में छात्राएं ध्यानपूर्वक सुनती रहीं। मिशन शक्ति टीम प्रभारी एसआई विनय बौद्ध ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए निरंतर ऐसे अभियान चलाए जाएंगे, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और किसी भी संकट की स्थिति में सही कदम उठा सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button