शहर-राज्य

मिशन शक्ति फेज-6.0 का शुभारंभ: गोवर्धन में भव्य जागरूकता मार्च

– महिलाओं को सुरक्षा व योजनाओं की दी जानकारी

मथुरा/गोवर्धन। थाना गोवर्धन की मिशन शक्ति टीम ने रविवार को मिशन शक्ति अभियान के फेज-6.0 के शुभारंभ के अवसर पर कस्बा गोवर्धन में महिला सशक्तीकरण, सुरक्षा और जागरूकता के उद्देश्य से भव्य पैदल मार्च का आयोजन किया। इस मार्च में पुलिस टीम के साथ आशा सहायिकाएं और एएनएम की महिलाएं भी शामिल रहीं। प्रभारी एसआई विनय बौद्ध के नेतृत्व में निकाले गए इस मार्च के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। मार्च के दौरान मिशन शक्ति के बैनर पर हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 100, 181, 1098 और 1930 का उल्लेख कर महिलाओं को जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। थाना गोवर्धन की टीम ने इस अभियान के माध्यम से महिलाओं को सुरक्षित, सम्मानित और सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button