शहर-राज्य

गोवर्धन में पत्रकारों ने भरी हुंकार, सामूहिक सहयोग से बनेगा प्रेस क्लब 

मथुरा/गोवर्धन। धार्मिक नगरी गोवर्धन में रविवार को वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी ठाकुर प्रकाश सिंह ने पत्रकार साथियों के साथ दानघाटी मंदिर में गिरिराज जी का दुग्धाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने गिरिराज महाराज से क्षेत्र में सुख-शांति और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों की बैठक आयोजित हुई, जिसमें पत्रकारों की एकजुटता और गोवर्धन में प्रेस क्लब निर्माण को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष लंबरदार भी मौजूद रहे।

बैठक में ठाकुर प्रकाश सिंह ने कहा कि पत्रकार समाज का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और उनकी एकजुटता ही सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि गोवर्धन में प्रेस क्लब का निर्माण सभी पत्रकारों के सामूहिक सहयोग से किया जाएगा। इसके लिए किसी एक व्यक्ति पर निर्भर रहने के बजाय सभी साथी मिलकर योगदान देंगे। उन्होंने कहा, “हम खुद एक-एक रुपया एकत्रित करेंगे और अपना आशियाना खुद बनाएंगे।” उन्होंने पत्रकारों से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट रहने और प्रेस क्लब निर्माण की पहल को सफल बनाने की अपील की। पत्रकारों ने भी प्रस्ताव का स्वागत करते हुए सामूहिक प्रयास से प्रेस क्लब बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर सौरभ शर्मा, खन्ना सैनी, दीनू शर्मा, मनोज शर्मा, मुकेश कौशिक, ऋषभ कौशिक, नरेश शर्मा, रेखा शर्मा, राजू कश्यप, धर्मेंद्र सिंह, सुरेश गौड़, रवि कुमार वर्मा, राजेश लवानियां सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button