भोजन करने व शौच जाने से पूर्व हाथ जरूर साफ करें -संजय द्विवेदी

हाथ धुलाई दिवस पर दुधारा में सेमिनार का आयोजन
संतकबीरनगर। विकास खण्ड सेमरियावॉ के ए.एच. एग्री. इंटर कालेज उजियार दुधारा में स्वच्छता पखवाड़ा अंतर्गत हाथ धुलाई दिवस का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता मुहम्मद इस्तियाक व संचालन मुहम्मद परवेज़ अख्तर ने किये। प्रधानाचार्य संजय द्विवेदी ने कहा कि भोजन करने व शौच जाने से पूर्व हाथ जरूर साफ करें। निरोगी जीवन के लिये स्वच्छता अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि नियमित रूप से साबुन और पानी से हाथ धोना डायरिया और सर्दी-जुकाम जैसे कई खतरनाक संक्रमणों और बीमारियों से बचाव का सबसे असरदार और आसान तरीका है। गंदे हाथों पर मौजूद वायरस, बैक्टीरिया और कीटाणु हमारे मुंह या नाक के जरिए शरीर में प्रवेश कर जाते हैं, जिससे दस्त, हैजा, टाइफाइड और श्वसन संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। सही समय पर हाथ धोने से रोगाणु एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति या सतहों से शरीर तक नहीं फैल पाते हैं।
उन्होंने कहा कि संक्रमण से बचाव होने पर दवाइयों और एंटीबायोटिक की आवश्यकता कम पड़ती है। शौच के बाद, खाने से पहले और बाद में साबुन से हाथों को अच्छी तरह धोयें। हाथों और पैरों के नाखून को हर दस दिन पर काटें।
इस अवसर पर मोहम्मद इश्तियाक अंसारी, फसीहुद्दीन, मोहम्मद यूनुस, मोहम्मद शाहिद, कमरे आलम सिद्दीकी, अब्दुस्सलाम, ओबैदुल्लाह, जुबेर अहमद, मुहम्मद परवेज़ अख्तर, ओजैर अहमद, जुनैद अहमद, फखरूद्दीन, हकीमुल्लाह, मुहम्मद जाहिद, सबीह अहमद, असादुल्लाह, रफी अहमद अंसारी, आरिफ अली आदि मौजूद रहे।



