अध्यापक भुवनेश कुमार ने राष्ट्रीय मंच पर किया बिजनौर का नाम रोशन

वेलकम इंडिया
नितिन शर्मा
बिजनौर। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार का “518वाँ अनुस्थापना पाठ्यक्रम” 04/08/2026 से 25/08/2026 तक सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र, 15A सेक्टर 7, द्वारका न्यू दिल्ली सम्पन्न हुआ।
जिसमें बिजनौर जिले से भुवनेश कुमार स०अ० उच्च प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर ब्लाक नूरपुर ने प्रतिभाग करते हुए देश के 16 राज्यों के 115 अध्यापकों के सम्मुख अपने राज्य उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व प्रदेश के अन्य 5 अध्यापकों के साथ किया। राज्य की संस्कृति विरासतों के रूप में नौटंकी, होली गायन, कजरी गायन, बृज की लठ्ठ मार होली, कथक नृत्य आदि प्रस्तुत किए। शिक्षकों को सबसे अधिक प्रभावित नौटंकी एवं लठ्ठ मार होली ने किया।
जिस पर उत्तर प्रदेश राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहे बिजनौर के भुवनेश कुमार, मेरठ की रितू तोमर और सपना हंस, आगरा के अजय शर्मा और चंदौली के रिंकू यादव व सुदामा राम कुल 6 शिक्षकों ने भरपूर तालियां बटोरीं तथा सभी राज्यों के शिक्षकों ने कार्यक्रम की भरपूर सराहना की। कार्यक्रम में अध्यापकों को स्कूल के बच्चों को विभिन्न गतिविधियों को सीखने के लिए प्रशिक्षित किया गया। जिससे बच्चों को मास्क बनाना, बीड वर्क, क्राफ्ट वर्क, डांस, म्यूजिक, ढोलक, तबला, हारमोनियम तथा कचरा प्रबंधन जैसी आवश्यक चीजें सीखने को मिलेंगी। इससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होगा और बच्चे विभिन्न विधाओं में ज्ञान प्राप्त कर अपने आप को तथा प्रदेश को मजबूत बना सकेंगे। इस प्रकार NEP 2020 का उद्देश्य पूर्ण करने में भी मदद मिलेगी तथा CCRT का उद्देश्य देश की समृद्ध संस्कृति एव विरासतों को संजोने का स्वप्न भी पूरा होगा।




