शहर-राज्य

रक्षाबंधन पर्व पर दिल्ली-मेरठ मार्ग पर दिन भर रही जाम की स्थिति 

अनिल वशिष्ठ

मोदीनगर,(वेलकम इंडिया )।रक्षाबंधन पर्व पर शुक्रवार को दिल्ली-मेरठ मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। रक्षाबंधन का पर्व होने के चलते बहन अपने भाइयों को रक्षाबंधन बनाने के लिए सुबह से ही घर से निकल गई। ऐसे में सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ा और यातायात व्यवस्थाएं बिगड़नी शुरू हो गई। सुबह से ही दिल्ली-मेरठ मार्ग पर जाम लगने लगा। देखते- देखते वाहनों की कतार लंबी होती चली गई। राजचौपले से लेकर गोविंदपुरी तक वाहनों की कतार पहुंच गई। इसके अलावा तिबड़ा रोड रेलवे फाटक, सीकरी रोड रेलवे फाटक पर भी बुरी स्थिति रही। वाहनों की कतार रेलवे फाटक से होते हुए दिल्ली-मेरठ मार्ग पर पहुंच गई। ऐसे में पीछे से आ रहे वाहनों को आगे जाने की जगह नहीं मिली और जाम लगने लगा। लोगों ने जाम से बचने के लिए अन्य रास्तों को चुना। ऐसे में वहां पर भी जाम लगने लगा। सुबह से बिगड़ी यातायात व्यवस्थाएं शाम तक भी दुरुस्त नहीं हो सकी। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा का कहना है कि यातायात व्यवस्था को लेकर शहर में जगह-जगह पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button