शहर-राज्य

दिव्यांगों के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए श्री शांति मुकुल को ‘सैनिक कल्याण कार्यालय मुजफ्फरपुर’ द्वारा प्रशस्ति-पत्र से किया गया सम्मानित

(संतोष कुमार सिंह )

मुजफ्फरपुर /वाराणसी :- समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहने वाले और दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाले जाने-माने समाजसेवी श्री शांति मुकुल को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, मुजफ्फरपुर द्वारा एक विशेष प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है यह सम्मान उन्हें दिव्यांगजनों के कल्याण,सशक्तिकरण और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में किए जा रहे उनके उल्लेखनीय एवं सराहनीय कार्यों के फलस्वरूप दिया गया है | ​जिला सैनिक कल्याण कार्यालय (संयुक्त भवन,मुजफ्फरपुर) के जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी विंग कमांडर उमेन्द्र कुमार त्रिपाठी (अ० प्रा०) द्वारा यह प्रशस्ति-पत्र जारी किया गया है | पत्र में इस बात की विशेष सराहना की गई है कि श्री शांति मुकुल का दिव्यांगजनों के प्रति सेवा-भाव, संवेदनशीलता और समर्पण समाज में समावेशिता,समान अवसर तथा मानवीय गरिमा की भावना को सुदृढ़ करने में अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है | आपके द्वारा दिव्यांगजनों के हित एवं कल्याण के लिए किए गए कार्य न केवल प्रशंसनीय हैं,बल्कि समाज के अन्य वर्गों को भी सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के लिए प्रेरित करते हैं | जिला सैनिक कल्याण कार्यालय,मुजफ्फरपुर आपके इस पुनीत कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा करता है तथा आपके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सामाजिक योगदान के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करता है – विंग कमांडर उमेन्द्र कुमार त्रिपाठी,जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर |

जिला सैनिक कल्याण कार्यालय ने इस पुनीत कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए श्री शांति मुकुल के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सामाजिक योगदान के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं ||

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button