शहर-राज्य

आगामी त्योहारों को लेकर डीएम-एसपी ने की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

वेलकम इंडिया राजेंद्र सिंह वरिष्ठ 

हापुड़। आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में आगामी त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करने तथा त्योहारों के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा आमजन की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा गया।जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो, इसके लिए क्षेत्र में लगातार भ्रमण एवं निगरानी की जाए। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। अधिकारियों से आमजन के साथ बेहतर संवाद बनाए रखने और छोटी से छोटी सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई करने को भी कहा गया।अधिकारियों ने बैठक में दिए गए निर्देशों का पूरी गंभीरता से पालन करते हुए आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने का भरोसा दिलाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button