ग्राम अठसैनी तहसील गढ़मुक्तेश्वर स्थित चुन्नु बिरयानी पर औचक छापा मारकर बिरयानी के दो एवं ग्राम राजपुर तहसील गढ़मुक्तेश्वर हापुड स्थित शकील दुग्ध एव पनीर भण्डार पर औचक छापा मारकर पनीर के दो नमूने, रिफाइन्ड ऑयल का एक नमूना किया संग्रहित*

*वेलकम इंडिया हापुड़ ब्यूरो*
हापुड़ जनपद में गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उ०प्र० लखनऊ के आदेश एव जिलाधिकारी महोदया के निर्देश के क्रम में आज दिनांक-20.07.2026 को चन्द्र शेखर मिश्र सहायक आयुक्त (खाद्य)-।। हापुड के नेतृत्व मे गठित सचल दल जिसमे, पंकज कुमार मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, सोवेन्द्र सिंह पंघाल, विपिन कुमार सिंह, आर. पी. गुप्ता, सहरिश सादात, मोहित कुमार खाद्य सुरक्षा अधिकारी सम्मिलित रहे द्वारा जनपद हापुड़ में की गयी कार्यवाही का विवरण निम्नानुसार है।ग्राम राजपुर तहसील गढ़मुक्तेश्वर हापुड स्थित शकील दुग्ध एव पनीर भण्डार पर औचक छापा मारकर पनीर के दो नमूने, रिफाइन्ड ऑयल का एक नमूना संग्रहित किया गया है। मौके पर अस्वास्थ्यकर परिस्थितियो मे भण्डारित 153 किलोग्राम पनीर अनुमानित कीमत रूपये 38250/-नष्ट कराया गया एव मौके पर पायी गयी कमियो के लिए सूधार सूचना नोटिस जारी किया जा रहा है।ग्राम अठसैनी तहसील गढ़मुक्तेश्वर हापुड स्थित चुन्नु बिरयानी पर औचक छापा मारकर बिरयानी के दो नमूने संग्रहित किया गया एव मौके पर पायी गयी कमियो के लिए सूधार सूचना नोटिस जारी किया जा रहा है।उपरोक्त समस्त नमूनो की वास्ते जाँच खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला प्रेषित किया जा रहा है। जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी साथ ही उक्त अभियान निरन्तर चलता रहेगा।


