शहर-राज्य

दुधारा में बांस बल्ली के सहारे हो रही बिजली आपूर्ति

संतकबीरनगर।  विकास खण्ड सेमरियावा के दुधारा में दुधारा से मदारपुर रास्ते पर दुधारा चौराहे से मास्टर मुनीर आलम बिल्डिंग तक विद्युत पोल के अभाव में बांस बल्ली के सहारे बिजली आपूर्ति हो रही है। जानकारी व मांग के बाद भी सम्बंधित ज़िम्मेदार अनजान बने हुए हैं। मामले को लेकर विद्युत उपभोक्ताओ में रोष व्याप्त हैं। 

      सेमरियावा ब्लाक के दुधारा में दुधारा से मदारपुर रास्ते पर दुधारा चौराहे से मास्टर मुनीर आलम के घर तक विद्युत खम्भे के अभाव में महीनों से बांस बल्ली के सहारे बिजली आपूर्ति की जा रही है। जिसके कारण आये दिन विद्युत फाल्ट होता रहता है। जानकारी व मांग के बाद भी सम्बंधित ज़िम्मेदार अनजान बने हुए हैं। वर्तमान में इसका क़ोई पुरसानेहाल नहीं है। मामले को लेकर ग्रामवासियो में रोष कायम है। 

ग्रामीण मौलाना इब्तेदा हुसेन, मुनीर आलम खां, अब्दुल्लाह, डा. रिजवान, शफीक अहमद, मुशीर अहमद, अली अहमद ने बताया कि अगर दो विद्युत पोल लग जाय तो समस्या से निजात मिल सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button