शहर-राज्य

मानसूनी बारिश में काशीराम आवास की जर्जर इमारतें बनीं खतरा, मरम्मत की मांग

वेलकम इण्डिया/असदुल्लाह सिद्दीकी

सिद्धार्थनगर। जिले में पिछले कई दिनों से रुक-रुक कर हो रही मानसूनी बारिश के बीच नगर पालिका क्षेत्र स्थित काशीराम आवास की जर्जर इमारतें खतरे का सबब बन गई हैं। कई ब्लॉकों की छतों का प्लास्टर गिरने और भवनों में दरारें व धंसाव की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है।स्थानीय लोगों का कहना है कि जर्जर भवनों की मरम्मत और जल निकासी की समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। लगातार बारिश के कारण स्थिति और गंभीर हो गई है तथा लोग भय के साये में रहने को मजबूर हैं।लोगों का कहना है कि जिले के प्रमुख अधिकारियों के आवास से कुछ ही दूरी पर स्थित होने के बावजूद काशीराम आवास आज भी बुनियादी सुविधाओं और आवश्यक मरम्मत से वंचित है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत एवं जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button