सरकारी नक़्शे में बना हुआ पीडब्ल्यूडी सड़क को ही चौड़ीकरण कराया जाय और हम काश्तकारों का जो क्षति हुआ है उसका मुआवजा दिया जाय- ग्रामीण

ग्रामीणों ने मांग को लेकर किया प्रदर्शन
दुधारा थाना क्षेत्र के लोहरौली ठकुराई का मामला
संतकबीरनगर। बुधवार को दुधारा थाना क्षेत्र के लोहरौली ठकुराई के ग्रामीणों ने सरकारी नक़्शे में बना हुआ पीडब्ल्यूडी सड़क को ही चौड़ीकरण कराया जाय और काश्तकारों को जो क्षति हुई है मुआवजा दिये जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
थाना दुधारा क्षेत्र के लोहरौली ठकुराई के ग्रामीण ध्रुव चन्द्र, चन्द्रशेखर, हीरालाल, नीलम, सुमन, निर्मला, गंगोत्री, अनिल कुमार, कमरून्निसां, किन्दो देवी, प्रदीप कुमार, बृजेश कुमार, शिव सागर, श्री चंद, श्रीपत, सुभाष चंद ने सरकारी नक़्शे में बना हुआ पीडब्ल्यूडी सड़क को ही चौड़ीकरण कराया जाय और काश्तकारों को जो क्षति हुई है मुआवजा दिये जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने कहा कि जबरिया पीडब्ल्यूडी सड़क को छोड़क़र प्रस्तावित सड़क पर जबरिया चौड़ीकरण करके ज़मीन व मकान को कब्ज़ा व गिराया जा रहा है। सरकारी नक़्शे में बना हुआ पीडब्ल्यूडी सड़क को ही चौड़ीकरण कराया जाय और हम काश्तकारों का जो क्षति हुआ है उसका मुआवजा दिया जाय।
ग्रामीणों ने प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग किये हैं।



