शहर-राज्य

चोरी का किया सफल खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार, दो बाल अपचारी अभिरक्षा में

कुशीनगर: धन दयाल पाण्डेय
जनपद के थाना विशुनपुरा पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है तथा दो बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए नकद रुपये, आभूषण, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल और साइकिल सहित लगभग चार लाख रुपये मूल्य का सामान बरामद किया है।
थाना विशुनपुरा पुलिस एवं सर्विलांस टीम ने ग्राम शाहपुर उचकी पट्टी में हुई चोरी की घटना का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रुस्तम अंसारी एवं जुल्फकार अंसारी, निवासी जंगल शंकरपुर थाना तुर्कपट्टी, जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है। दो बाल अपचारियों को भी अभिरक्षा में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है, जो दिन में विभिन्न क्षेत्रों की रेकी कर मौका मिलने पर घरों और दुकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। गिरोह में नाबालिगों का भी उपयोग किया जाता था ताकि संदेह से बचा जा सके।
पुलिस ने आरोपियों के पास से ₹30,810 नकद, सोने-चांदी के आभूषण, तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन, चोरी की प्लेटिना मोटरसाइकिल (UP57Y9843), एक साइकिल तथा अन्य चोरी का सामान बरामद किया है। बरामद आभूषणों की अनुमानित कीमत लगभग चार लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न थानों में आपराधिक मुकदमे भी दर्ज हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button