शहर-राज्य

बैठक में अनुपस्थित रोज़गार सेवकों, तकनीकी सहायकों का मानदेय रोका गया

बीडीओ सेमरियावा ने लिया बड़ा एक्शन

संतकबीरनगर।
मंगलवार को सेमरियावा ब्लाक सभागार में खण्ड विकास अधिकारी कृष्ण कुमार ने रोज़गार सेवकों और तकनीकी सहायकों के साथ बैठक क़र वृहद वृक्षारोपण और जिओ टैगिंग कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
समीक्षा बैठक में 27 रोज़गार सहायक और 6 तकनीकी सहायक अनुपस्थित रहें। जिस पर बीडीओ कृष्ण कुमार ने नाराज़गी जताते हुए एक दिन का मानदेय अवरुद्ध करने का निर्देश भी दिये।
उन्होंने दो माह से लगातार अनुपस्थित चल रहें और कार्यों में रूचि न लेने वाले दो तकनीकी सहायकों ध्रुवनाथ मौर्या और दिनेश कुमार पर भी सख्त कार्रवाई की। बीडीओ ने इन दोनों के विरुद्ध विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखकर विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की है। बताया गया कि यह दोनों तकनीकी सहायक कभी कार्यालय नहीं आते और दो माह से गायब हैं।
उन्होंने बताया कि बुद्धवार को पुनः रोज़गार सेवकों और तकनीकी सहायकों की बैठक आयोजित की गई है।
खण्ड विकास अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि बैठक में वृहद वृक्षारोपण अभियान की सफलता, जी- रामजी योजना के तहत प्रत्येक गांव में एक कार्य और जिओ टैगिंग सहित विभिन्न बिन्दुओ पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन रोका गया है। और लगातार गैर हाज़िर तकनीकी सहायकों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button