गिरिराज तलहटी गोवर्धन में हुआ भजन संध्या का आयोजन, राधे राधे के जयकारों से गूंजा कृष्णा पैलेस
मथुरा/गोवर्धन। अधिकमास मेले के अवसर पर गिरिराज तलहटी गोवर्धन में जगह जगह धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु गिरिराज महाराज की सप्तकोसीय परिक्रमा करने के लिए गोवर्धन पहुंच रहे हैं और श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ परिक्रमा कर रहे हैं।वही जतीपुरा परिक्रमा मार्ग में स्थित कृष्णा पैलेस में राजस्थान से आए श्रद्धालुओं द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन कराया गया।कार्यक्रम में राजस्थान की प्रसिद्ध भजन गायिका सोनम गुर्जरी एवं उनकी टीम ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया।इस दौरान आयोजकों एवं कृष्णा पैलेस प्रबंधन द्वारा कलाकारों और अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। भजन संध्या में राधे राधे के जयकारों तथा गिरिराज महाराज के भजनों से पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।कार्यक्रम में सुरेश आगीवाल माधव सिंह संजय सिंह, केशव देव नीरज कौशिक योगेश सिंह सचिन शर्मा वीरेंद्र सिंह सतन सिंह पुष्पेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।



