शहर-राज्य

मेरठ: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर 10 किलोमीटर मिनी मैराथन का आयोजन, 500 से अधिक प्रतिभागी होंगे शामिल

उज्जवल रस्तौगी वरिष्ठ पत्रकार

मेरठ, 30 मई। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर मेरठ कैंसर हॉस्पिटल एवं आईआईएमटी यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में 31 मई 2026 को 10 किलोमीटर मिनी मैराथन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को तंबाकू से होने वाली गंभीर बीमारियों और नशामुक्त जीवन के प्रति जागरूक करना है।
आयोजकों के अनुसार यह मैराथन सुबह 5 बजे से 8 बजे तक आयोजित होगी। कार्यक्रम में गुरुकुल द स्कूल, आईआईएमटी एकेडमी, आशीष पैथोलॉजी लैब, रोटरी साकेत और हेल्थ केयर इंजीनियरिंग सेंटर सहित कई संस्थाएं सहयोग कर रही हैं।
मैराथन की शुरुआत वाई जंक्शन मिलिट्री डेयरी फार्म, मवाना रोड से होगी। दौड़ भारत लाइंस, गंगानगर पुलिस चौकी, डिफेंस कॉलोनी, डाउनटाउन और डिवाइडर रोड होते हुए आईआईएमटी यूनिवर्सिटी गेट नंबर-2 पर समाप्त होगी।
कार्यक्रम में शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, खिलाड़ी और विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। मैराथन के बाद आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में एक विशेष सेमिनार आयोजित किया जाएगा, जिसमें वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञ डॉ. उमंग मित्तल तंबाकू से होने वाले कैंसर, नशा छोड़ने के उपाय और जागरूकता से जुड़े विषयों पर चर्चा करेंगे। तंबाकू छोड़ चुके लोग भी अपने अनुभव साझा करेंगे।
आयोजकों के मुताबिक अब तक करीब 500 प्रतिभागियों का पंजीकरण हो चुका है। सभी श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button