गोविंदपुरम में भाकियू एकता शक्ति का संगठन विस्तार कार्यक्रम आयोजित

वेलकम इंडिया राजेंद्र सिंह वरिष्ठ
गाजियाबाद,
भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति द्वारा गाजियाबाद के गोविंदपुरम में संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मेरठ मंडल अध्यक्ष मजदूर सभा रवि वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देविंदर यादव एवं रहोताश शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मजदूर सभा के आदेशानुसार तथा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एडवोकेट अक्षित शर्मा की सहमति से संपन्न हुआ।कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश संगठन मंत्री रामोतार सोलंकी द्वारा किया गया, जबकि सफल संचालन प्रदेश अध्यक्ष अमरीश चौहान ने किया।इस दौरान संगठन की मजबूती, किसानों एवं मजदूरों के हितों की रक्षा तथा संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन को अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
वक्ताओं ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति लगातार किसानों, मजदूरों एवं शोषित वर्ग की आवाज को बुलंद करने का कार्य कर रही है और आने वाले समय में संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूत किया जाएगा।कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव नीरज शर्मा, संगठन महामंत्री प्रतिनिधि अभिषेक शर्मा, राष्ट्रीय युवा महासचिव नितिन शर्मा, युवा महासचिव पवन शर्मा, महानगर अध्यक्ष गाजियाबाद राजेश गुप्ता, प्रदेश सचिव मुंदर यादव, युवा जिलाध्यक्ष संजीव नायक, विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक यादव, विशाल यादव, विकास यादव, मनीष यादव, दीपांशु यादव, हर्ष कुमार, कपिल यादव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



