शहर-राज्य

फरार अभियुक्त के घर की गई कुर्की की कार्यवाही

संतकबीरनगर। 

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दूबे के नेतृत्व में जयप्रकाश दूबे, उ0नि0 प्रमोद कुमार यादव, उ0नि0 अल्ताफ, उ0नि0 रामजतन, हे0का0 मो0युसुफ ,का0 प्रदीप कुमार पटेल, का0 आदर्श प्रताप सिंह, म0का0 दिव्यांशी, म0का0 ज्योति पासवान ने फरार अभियुक्त के विरुद्ध कुर्की की कार्यवाही की गई । थाना दुधारा पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0स0 277/25 धारा 2b(1),3(1) गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त शराकत पुत्र राजमून उर्फ लंबू निवासी परदशवा थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर के घर दबिश दी गई परन्तु अभियुक्त मौके पर उपस्थित नहीं मिले । दबिश के उपरान्त माननीय न्यायालय विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट जनपद संतकबीरनगर द्वारा दिनांक 12.05.2026 को जारी धारा 85 बीएनएसएस के आदेश के क्रम में दिनांक 24.05.2026 को अभियुक्त के घर में उपलब्ध चल सम्पत्तियों की कुर्की की कार्यवाही विधि सम्मत रूप से की गई 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button