शहर-राज्य

मुरादाबाद: सपना चौधरी के अश्लील डांस मामले में बहस पूरी, फैसला सुरक्षित

2019 में रेलवे स्टेडियम में कार्यक्रम के दौरान हुआ था बवाल, चली थीं लाठियां
सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना कर देर रात तक बजा था DJ, ACJM-5 कोर्ट में हुई सुनवाई

मुरादाबाद, 20 मई 2026।* हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के खिलाफ 2019 में दर्ज हुए अश्लील डांस मामले में मंगलवार को ACJM कोर्ट संख्या 5 में अंतिम बहस पूरी हो गई। अदालत ने बहस सुनने के बाद पत्रावली को आदेश के लिए सुरक्षित रख लिया है।
11 जून 2019 को सपना चौधरी मुरादाबाद रेलवे स्टेडियम में एक कार्यक्रम में पहुंची थीं। आरोप है कि उन्होंने वहां अश्लील डांस किया था, जिससे भीड़ उत्तेजित होकर बेकाबू हो गई थी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था, जिसमें कई दर्शक घायल हुए थे।
आरोप है कि कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना करते हुए देर रात तक DJ बजाया गया था। इससे शहर में जाम लग गया था और सरकारी धन का दुरुपयोग भी हुआ था।
इस घटना से नाराज होकर गायत्री नगर निवासी अपना दल कमेरावादी के मंडल अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर दयाल तुरैहा ने कार्रवाई के लिए SO सिविल लाइन और SSP को प्रार्थना पत्र दिए थे। कोई कार्रवाई न होने पर उन्होंने अधिवक्ता वैभव अग्रवाल के माध्यम से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मुरादाबाद की अदालत में वाद दायर किया था।

मामले की सुनवाई ACJM कोर्ट संख्या 5 में चल रही है। शुक्रवार को अंतिम बहस के बाद न्यायालय ने फैसला सुरक्षित रख लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button