शहर-राज्य

क्षत्रिय महासभा का फूटा आक्रोश, राजा भईया के सम्मान में उतरे अधिवक्ता व समर्थक

विजय द्विवेदी वेलकम इन्डियाप्रतापगढ़। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडा विधायक के खिलाफ सोशल मीडिया पर की जा रही अशोभनीय, अमर्यादित एवं अपमानजनक टिप्पणियों को लेकर आज प्रतापगढ़ में भारी आक्रोश देखने को मिला। क्षत्रिय महासभा से जुड़े अधिवक्ताओं एवं समाज के गणमान्य लोगों ने पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी प्रतापगढ़ को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि दीपक केदार एवं कुछ हिन्दू विरोधी मानसिकता वाले व्यक्तियों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार अभद्र भाषा का प्रयोग कर समाज में वैमनस्य फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। इसे लेकर क्षत्रिय समाज में भारी रोष व्याप्त है।

धर्मराज सिंह उर्फ लल्लू बाली एडवोकेट ने कहा
“राजा भईया सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था और सम्मान का प्रतीक हैं। सोशल मीडिया पर अभद्र और अशब्द भाषा का प्रयोग कर कुछ लोग समाज में जहर घोलने का प्रयास कर रहे हैं। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि ऐसे तत्वों के खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति सामाजिक सौहार्द और सम्मान के साथ खिलवाड़ करने का दुस्साहस न कर सके।” जनपद प्रतापगढ़ में भी कुछ हिन्दू विरोधी मानसिकता वाले नेता हैं उनके ऊपर भी कड़ी से कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए।

इस दौरान क्षत्रिय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मराज सिंह एडवोकेट, अजय सिंह एडवोकेट, बाला जी ओझा एडवोकेट, बृजेश मिश्रा एडवोकेट, अवनीश सिंह एडवोकेट, आलोक सहित बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि समाज एवं जननेताओं की गरिमा पर हमला किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द से जल्द आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button