खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं – नीरजा शर्मा।

क्रिकेट प्रतियोगिता का फीता काटकर किया शुभारंभ।
राजाखेड़ा धौलपुर राजस्थान। भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा बुधवार को राजाखेड़ा क्षेत्र के शाहपुरा शाला गांव में पहुंची जहां उन्होंने युवाओं के द्वारा कराए जा रहे भव्य सिकरवार क्रिकेट प्रीमियर लीग प्रतियोगिता का फीता काटकर शुभारंभ किया और युवाओं को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं और दो टीमों का टॉस कराकर मैच का शुभारंभ किया।
शुभारंभ के दौरान भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं, शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए युवाओं को अधिकतर खेलो में हिस्सा लेना चाहिए, हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए विभिन्न खेलों को बढ़ावा दे रहे हैं जिससे युवा अपने सपने पूरे कर सकें और आगे वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बन सकें, शर्मा ने कहा कि 2008 से देश में आईपीएल जैसे अन्य टूर्नामेंट का आगाज हुआ है तब से बच्चों के लिए रास्ते खुले हैं और अब हर एक युवा अपने सपने के किए दृढ़ संकल्पित होकर मेहनत कर रहा है, शर्मा ने कहा कि नई पीढ़ी को मोबाइल टीवी स्क्रीन से दूर होना होगा और भौगोलिक विकास के लिए खेलों पर ध्यान देना होगा, उसी के चलते यहां एक भव्य प्रतियोगिता का आयोजन गांव के युवाओं द्वारा किया जा रहा है यह एक अच्छा संदेश है और अपने सपनों को पूरा करने का मंच भी है।
शर्मा ने अभिषेक सिकरवार, श्यामवीर सिकरवार, सुरेश सिकरवार, राकेश सिकरवार, सिव्वो सहित अन्य कमेटी सदस्यों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में इस दौरान राजकुमार सिकरवार, बबलू पोशवाल, हरिसिंह गुर्जर, श्याम गिरी, एदल सिंह तोमर, तिलक गुर्जर मनियां मंडल अध्यक्ष रामवतार त्यागी, बबलू कटारा, रामसेवक मुद्गल सहित अन्य मौजूद रहे।



