शहर-राज्य

भीषण रोड एक्सीडेन्ट मे होमगार्ड की हालत नाजुक

विजय द्विवेदी वेलकम इन्डियाप्रतापगढ़ । जेठवारा थानान्तर्गत बाइक से ड्यूटी के लिए थाना जेठवारा जा रहे होमगार्ड की बाइक सवार बचाने के चक्कर मे बगल खडे ई रिक्शा से टकराने से हालत गम्भीर है । जिनका प्रयागराज इलाज चल रहा है ।लालगन्ज थानान्तर्गत ग्राम पूरे निर्मल गिरधर निवासी होमगार्ड त्रिभुवन नाथ शुक्ला अपने घर से जेठवारा थाने जा रहे थे। जो अपने घर से बमुश्किल पाँच किमी ही पहुचे होगे कि अचानक आगे जा रगे एक बाइक सवार ने अपनी बाइक बगल मे मोड दी । जिसे बचाने के चक्कर मे उनकी बाइक बगल खडे ई रिक्शा मे पीछे से टकरा गयी । टक्कर इतनी खतरनाक थी कि उनका दाहिना पैर कट कर लटक गया और सडक पर गिरने से उनका सिर फट गया । बेहोश होमगार्ड के घर मौके पर मौजूद ग्रामीणो ने खबर दी । तो परिवार भाग कर मौके पर पहुचा और प्रयागराज के निजी अस्पताल लेकर गये । जहा अभी तक उन्हे होश नही आया है । हालत अभी नाजुक बनी हुई है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button