शहर-राज्य

हापुड़ की नवागत जिलाधिकारी कविता मीना ने कोषागार हापुड़ में पहुंचकर लिया कार्यभार

कार्यभार लेने के उपरांत जनपद के अधिकारियों से किया परिचय

जिलाधिकारी की माननीय जनप्रतिनिधि, जनता एवं मीडिया से संवाद पर रहेगी प्राथमिकता

जिले के विकास को गति देने में एक टीमवर्क के रूप में किया जाएगा कार्य डीएम

हरेंद्र शर्मा

हापुड़ जनपद हापुड़ की नवीन जिलाधिकारी कविता मीना ने कलेक्ट्रेट परिसर कोषागार हापुड़ में पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। नवागत जिलाधिकारी ने कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत जनपद के सभी अधिकारियों के साथ परिचय किया। उसके उपरांत नवीन जिलाधिकारी के द्वारा अपने कार्यकक्ष में पहुंचकर जनपद के मीडिया बंधुओं के साथ संवाद किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के विकास को आगे बढ़ाया जाएगा इसके लिए हम सब टीमवर्क के रूप में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि मेरी प्राथमिकता जनता की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर कार्य करने की होगी। इसके साथ सभी के लिए मेरे कार्यालय का दरवाजा हमेशा खुला रहेगा। जिलाधिकारी ने माननीय जनप्रतिनिधि , जनता एवं मीडिया से संवाद बनाते हुए जनपद में हो रहे कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनपद में जो भी कार्य प्रगतिशील है उनको एक परिवार की तरह आगे बढ़ाया जाएगा तथा सरकार के द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button