शहर-राज्य

साइबर ठगी की शिकार हुई छात्रा का वापस हुआ पैसा, खुशी

संदीप तिवारी 

*मिर्जामुराद।* मिर्जामुराद थाने के साइबर क्राइम हेल्प डेस्क के एसआई अविनाश कुमार सिंह की मदद से गुरुवार को साइबर ठगी की शिकार हुई बीए द्वितीय वर्ष के छात्रा का पैसा वापस होने पर खुश हो उठी।उसने पुलिस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद बोला।

मिर्जामुराद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि ठठरा गांव (मिर्जामुराद) निवासिनी बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा तनु रानी मौर्या के साथ साइबर ठगों ने बीते 13 नवंबर 25 को एक लिंक के माध्यम से फार्म सम्मिट करवाने के बाद खाते से 85 हजार रुपया उठा दिया था।जिसकी शिकायत छात्रा द्वारा साइबर क्राइम नंबर 1930 पर किया गया था।उसी समय मिर्जामुराद थाने के साइबर सेल के एसआई अविनाश कुमार सिंह द्वारा जिस खाते में पैसा ट्रांसफार्मर करवाया गया था उसको होल्ड करवा दिया गया था।पुलिस छात्रा के पैसे के लिए लगी रही जिस बैंक खाता में पैसा गया था पुलिस वहां संपर्क कर के करीब चार महीने बाद रत्नाकर बैंक लिमिटेड के द्वारा छात्रा को 72 हजार 152 रुपया 55 पैसे का चेक दिलवाकर पैसा वापस करवा दी।एसआई अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि बाकी बचा पैसा दूसरे बैंक में गया था उसको भी वापस करने के लिए डिटेल भेज दिया गया है जल्द छात्रा के खाते में बचे पैसे वापस हो जाएगा।छात्रा ने पुलिस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद बोली और खुशी जाहिर करते हुए बताई की साइबर क्राइम वाला जब फोन किया तो बोला कि आपके जीजा से पैसा लिया था वही पैसा वापस करना है आपके जीजा ने बोला है नंबर दिये है एक लिंक गया है उसको खोलकर सारा बैंक एकाउंट डिटेल डाल दो जैसे ही बैंक डिटेल पड़ा पैसा कट गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button