शहर-राज्य

साइबर क्राइम थाना संतकबीरनगर ने DIET में अध्यापकों को साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

मुहम्मद परवेज़ अख्तर

संतकबीरनगर। 

 पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम थाना संतकबीरनगर अमित कुमार के पर्यवेक्षण में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से साइबर थाना प्रभारी जयप्रकाश चौबे एवं साइबर थाने की टीम ने साइबर जागरूकता एवं साइबर सुरक्षा अभियान के तहत बृहस्पतिवार को जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET), संतकबीरनगर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

 गोष्ठी के दौरान लोगों को अज्ञात कॉल, लिंक, ई-मेल, लॉटरी ऑफर, क्यूआर कोड स्कैन, फेक क्रेडिट, वर्क फ्रॉम होम, पुलिस इमपरशोनेशन, APK फाइल आदि के माध्यम से की जाने वाली धोखाधड़ी से सतर्क रहने हेतु बताया गया साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी अथवा ऑनलाइन अपराध की सूचना तुरंत *हेल्पलाइन नंबर 1930* पर दें अथवा *cybercrime.gov.in पोर्टल* पर शिकायत दर्ज करें । साइबर अपराधियों द्वारा अनेक प्रलोभन के माध्यम से लाभार्थियों को कॉन्फ्रेंस कॉल पर लेकर सरकारी लाभ दिलाने का झांसा देकर फेक क्रेडिट, वर्क फ्रॉम होम, पुलिस इमपरशोनेशन, APK फाइल द्वारा साइबर फ्रॉड किया जा रहा है । 

           कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अध्यापकों को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों, ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, डिजिटल अरेस्ट, OTP साझा करने के जोखिम, सोशल मीडिया फ्रॉड, UPI एवं बैंकिंग धोखाधड़ी सहित अन्य साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के प्रभावी उपायों से अवगत कराते हुए किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया।

          इस गोष्ठी का उद्देश्य साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने हेतु प्रेरित करना रहा । इस दौरान उ0 नि0 जयप्रकाश यादव, म0हे0का0 अमृता सिंह, का0 राघवेन्द्र सिंह,म0का0 प्रतीची शुक्ला सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button