संतकबीरनगर पुलिस ने नकली गोल्ड के बदले 08 लाख रुपए की ठगी व धोखाधड़ी के मामले में वांछित 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

08 लाख रुपया नगद, 03 अदद मोबाइल, 02 अदद पीली धातु का बिस्कुट वजन करीब 200 ग्राम, 01 सेट वर्दी मय बेल्ट व नेम प्लेट, 01 अदद आधार कार्ड व 01 अदद मोटरसाइकिल एच एफ डिलक्स बरामद
संतकबीरनगर।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के निकट पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दूबे व प्रभारी निरीक्षक एसओजी अजय सिंह व प्रभारी सर्विलांस सेल अभिमन्यु सिंह के संयुक्त नेतृत्व में गठित टीम प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दूबे, उ0नि0 अशोक कुमार दूबे, उ0नि0 विनोद कुमार यादव, उ0नि0 उमाशंकर त्रिपाठी, का0 भूपेन्द्र प्रताप सिंह, का0 कृष्णानन्द शाह, हे0का0 सुशील कुमार, हे0का0 हरिप्रकाश, का0 चन्द्रशेखर, प्रभारी निरीक्षक एसओजी अजय कुमार सिंह, हे0का0 अनूप कुमार राय, का0 अभिषेक सिंह, का0 सर्वेश मिश्रा, का0 बिरबहादुर यादव, का0 अरुण कुमार, का0 विवेक मिश्रा
उ0नि0 अभिमन्यु सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल सर्विलांस सेल, का0 ज्ञान सिंह ने ठगी व घोखाधड़ी कर 08 लाख रुपए हड़पने की घटना में संलिप्त 02 अभियुक्तों प्रदीप कुमार राव पुत्र स्व0 संतकुमार निवासी लोहदर थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती (हा0मु0 नौतनवा बाईपास व्हाइट हाउस मैरेज हाल के बगल मे किराये का मकान थाना नौतनवा जनपद महराजगंज ), संजय चौधरी पुत्र संतराम चौधरी निवासी बैरनपुर थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद सन्तकबीर नगर (होमगार्ड) को रविवार को स्पर्श हास्पिटल से पहले कट से डडवा नहर तिराहा के पास से 08 लाख रुपया नगद, 03 अदद मोबाइल, 02 अदद पीली धातु का बिस्कुट वजन करीब 200 ग्राम, 01 सेट वर्दी मय बेल्ट व नेम प्लेट, 01 अदद आधार कार्ड व 01 अदद मोटरसाइकिल एच एफ डिलक्स के साथ गिरफ्तार किया है।
दिनांक 26.03.2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर वादी गल्ला व्यवसायी श्री सन्नी कुमार गुप्ता पुत्र अयोध्या प्रसाद गुप्ता निवासी खड्डा थाना खड्डा जनपद कुशीनगर द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनाँक 23.03.2026 को 04 व्यक्तियों द्वारा मिलकर नकली गोल्ड देकर 08 लाख रुपए ठगी व धोखाधड़ी कर लिया गया है । उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 197/2026 धारा 352/318(4)/319(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस को बढोत्तरी किया गया है।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने बताया कि गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों से पूछताछ की गयी तो प्रदीप कुमार राव द्वारा बताया कि दिनांक 23.03.2026 को मोबाइल से वार्ता के क्रम में सन्नी कुमार गुप्ता पुत्र अयोध्या प्रसाद निवासी खड्डा जनपद कुशीनगर को सोने का बिस्कुट देने हेतु बुलाया था, सन्नी कुमार गुप्ता कुर्थिया पेट्रोल पम्प के दक्षिण पोखरा के बगल मे उपस्थित आये, जिनसे सोने का बिस्कुट देकर आठ लाख रुपया ले लिया गया । पहले से वार्ता के क्रम में संजय चौधरी बावर्दी मौके पर पहुंचे और 08 लाख रुपये बैग सहित मुझे अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर लेकर चले गये तथा रुपये को हम लोग सुरक्षित स्थान पर रख दिये तथा संजय चौधरी अपनी ड्यूटी करने लगे । इसी बीच अखबार से सूचना मिली की सन्नी द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद मे मुकदमा लिखवाया गया है । इस जानकारी के क्रम मे आज हम लोग उक्त रुपये को लेकर नौतनवा जा रहे थे कि आप लोग पकड़ लिये ।
अभियुक्त संजय चौधरी का आपराधिक इतिहास-
- मु0अ0सं0 431/2024 धारा 323/504/506/34 भा0द0वि0 व 3(1)(घ),3(1)(द),3(2)(Va)एससी/एसटी एक्ट थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
- मु0अ0सं0 197/2026 धारा 352/318(4)/319(2) /317(2)बीएनएस थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
अभियुक्त प्रदीप कुमार राव का आपराधिक इतिहास
- मु0अ0सं0 690/2022 धारा 406/420 भा0द0वि0 थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर ।
- मु0अ0सं0 822/2022 धारा 406/420 भा0द0वि0 थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
- मु0अ0सं0 197/2026 धारा 352/318(4)/319(2) /317(2)बीएनएस थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 08 लाख रुपया नगद, 03 अदद मोबाइल, 02 अदद पीली धातु का बिस्कुट वजन करीब 200 ग्राम, 01 सेट वर्दी मय बेल्ट व नेम प्लेट, 01 अदद आधार कार्ड व 01 अदद मोटरसाइकिल एच एफ डिलक्स(UP51AS 5348) बरामद किया गया है।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीमों के उत्साहवर्धन हेतु 25000 रु0 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की।



