शहर-राज्य

मोदीनगर तहसील में गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की उठी मांग, 

मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन

अनिल वशिष्ठ

 मोदीनगर,( वेलकम इंडिया)। गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन जावेद पुत्र हामीद निवासी ग्राम त्यौड़ी तेरह बिस्वा, तहसील मोदीनगर, जिला गाजियाबाद द्वारा तहसील प्रशासन को दिया गया। ज्ञापन में केंद्र सरकार से मांग की गई कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित कर उसे संवैधानिक सम्मान दिया जाए।

ज्ञापन में कहा गया कि गाय केवल एक पशु नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति, आस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार है। देश की बहुसंख्यक आबादी गाय को माता का दर्जा देती है और उसे पूजनीय मानती है। भारतीय कृषि व्यवस्था में गौवंश का योगदान सदियों से महत्वपूर्ण रहा है। दुग्ध उत्पादन, जैविक खेती और ग्रामीण जीवन में गाय की भूमिका अतुलनीय मानी जाती है।

ज्ञापन देने वालों ने कहा कि गाय भारतीय संस्कृति की पहचान है और गौ संरक्षण के लिए केंद्र सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिया जाता है तो इससे गौवंश संरक्षण को मजबूती मिलेगी और समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि गाय के प्रति देशवासियों की आस्था और भावनाओं का सम्मान करते हुए सरकार को इस विषय पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। ज्ञापन सौंपते समय तहसील परिसर में मौजूद लोगों ने अपनी मांग को लेकर समर्थन भी जताया।

मौके पर राजेश जाटव जिला पंचायत प्रत्याशी वार्ड नंबर-1, शेखर, दीपक, मनजीत, नरेश, अनुज, परविंदर चौधरी, सलीम तोमर और दिग्विजय कश्यप सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

तहसील प्रशासन ने ज्ञापन प्राप्त कर उसे शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button