शहर-राज्य

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना के अंतर्गत शिक्षकों को बांटे गए कैश लेस कार्ड ,मिलेगी मुफ्त चिकित्सा

 मथुरा/बलदेव। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ के शुभारंभ के अवसर पर विकास खंड सभागार में तहसील स्तरीय कैशलेश योजना कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत शिक्षकों, शिक्षामित्रों तथा अनुदेशकों को पांच लाख तक का सालाना कैशलेस इलाज का लाभ मिलेगा। इस ऐतिहासिक योजना का राज्य स्तरीय शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वाराणसी से किया गया। इस कार्ड के माध्यम से लाभार्थी सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों में प्रति परिवार पांच लाख तक का मुफ्त व कैशलेस इलाज करा सकेंगे।

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर  पंचायत बलदेव के अध्यक्ष डा.मुरारी लाल अग्रवाल, भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुधाकर उपाध्याय एवं खंड शिक्षा अधिकारी कौशल कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया।

इस अवसर कर डॉ मुरारी लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना शिक्षकों को आर्थिक और स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे उनका मनोबल भी बढ़ेगा।कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षा मित्र,शिक्षक,अनुदेशक,माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकगण आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापित खंड शिक्षा अधिकारी कौशल कुमार व सह नोडल कविता सक्सेना द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button