मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण/बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत

हरेंद्र शर्मा
हापुड़ जनपद के जिलाधिकारी अभिषेक कुमार पांडेय के निर्देशानुसार एवम् जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार आज हापुड़ जिले के ग्राम सबली उच्च प्राथमिक विद्यालय में आज बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत संचालित बाल विवाह के विरुद्ध 10 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम एवम् नारी शक्ति वन्दन पर अध्यापिकाओं व आंगनवाडी कार्यकत्री बहनो के साथ व सभी विद्यालयों में अभिमुखीकरण कार्यकम किया गया एवम् अक्षय तृतीया पर बाल विवाह न हो उसकी रोकथाम करने के लिए बालिकाओं को जागरूक किया गया व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत बालिकाओं को शपथ दिलाई गई जिसमें महिला कल्याण विभाग से हब फॉर इंपॉवरमेंट ऑफ वूमेन टीम व वन स्टॉप सेंटर के द्वारा महिला कल्याण विभाग व शासन के द्वारा चलाई जा रही समस्त योजनाओ के बारे में भी जानकारी दी गई। महिलाओं को सरकार के द्वारा चलाई जा रही निराश्रित महिला पेंशन योजना वृद्धा पेंशन योजना दिव्यांग पेंशन योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना मुख्यमंत्री राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना साइबर क्राइम आदि योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वन स्टॉप सेंटर के बारे में व समस्त टोल फ्री नंबर 181 112 1098 1090 108 1076 1930 के बारे में की जानकारी दी गई।इस अवसर पर जिला मिशन समन्वयक नेहा त्यागी जी और वन स्टॉप सेंटर से सोनिया विद्यालय से प्रधानाचार्य अशोक कुमार कश्यप जी एवं सह अध्यापक, सविता सहारन, कुसुमलता, शिल्पी, सुधा बाला भारती अशु त्यागी, आरती त्यागी व हब की टीम से गौरव मौजूद रहें।



