शहर-राज्य

पुलिस की चेकिंग में फंसा तमंचा धारी,तमंचा व कारतूस बरामद

कांधला। संवादाता मोहसिन रहमानी 

पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति और वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को एक तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच में जुटी है।पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर जनपदभर में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार, उपनिरीक्षक नरेंद्र वर्मा व पुलिस टीम के साथ कैराना मार्ग स्थित जिडाना नहर पुलिया के पास चेकिंग कर रहे थे।इसी दौरान पुलिस को एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया, जो पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। शक होने पर पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मुनव्वर पुत्र नकीम निवासी ग्राम गंदराऊ, थाना कैराना बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।पुलिस आरोपी के अन्य आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button