शहर-राज्य

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना दुधारा अन्तर्गत सेमरियावा ब्लाक परिसर में आमजन को “साइबर अपराधों से बचाव” विषयक गोष्ठी का किया गया आयोजन

संतकबीरनगर।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम थाना अमित कुमार के पर्यवेक्षण में थाना दुधारा क्षेत्र अंतर्गत सेमरियावा ब्लाक परिसर में आम जनमानस को साइबर अपराधों से बचाव हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं साइबर सेल के विशेषज्ञों द्वारा लगभग सैकड़ों लोगों को ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया हैकिंग, फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड, लिंक क्लिक धोखाधड़ी सहित विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई । साथ ही बताया गया कि किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज पर तुरंत प्रतिक्रिया न दें तथा किसी भी स्थिति में अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें ।
गोष्ठी में उपस्थित नागरिकों को साइबर अपराध होने की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने तथा cybercrime.gov.in पोर्टल पर रिपोर्ट करने के तरीकों से भी अवगत कराया गया । इस दौरान प्रभारी निरीक्षक दुधारा थाना अरविन्द शर्मा, बीडीओ धर्मेश पाण्डेय, उ0नि0 रमेश यादव, अनिल मिश्रा, राम कुशल सिंह, कुणाल सिंह, राम वृक्ष मद्धेशिया, अमृता सिंह, मुहम्मद सुलेमान चौधरी, मुहम्मद अरसलान, मुहम्मद एहतेशाम, इश्तियाक अहमद, अब्दुल कलाम, अबसार अहमद, मुहम्मद अरशद, जैनुल आबदीन, मुश्ताक अहमद,राम सागर चौधरी, राधेश्याम यादव आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button