नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में निकली भव्य पदयात्रा

गाजि़याबाद। साहिबाबाद क्षेत्र स्थित शालीमार गार्डन मंडल, वार्ड-37 में महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित नारी शक्ति पदयात्रा का भव्य आयोजन किया गया। ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियमÓ के समर्थन में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पदयात्रा का शुभारंभ प्रात: 11 बजे भारत माता चौक शालीमार गार्डन पर भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद पदयात्रा जोश और उत्साह के साथ आगे बढ़ते हुए महाराणा प्रताप चौक, 80 फुट रोड तक पहुंची, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ। पूरे मार्ग में नारी शक्ति के समर्थन में लगे नारों से वातावरण उत्साहपूर्ण बना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मयंक गोयल ने अपने संबोधन में महिलाओं की भूमिका को समाज की प्रगति का आधार बताते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि देश और समाज के विकास में महिलाओं की भागीदारी जितनी मजबूत होगी, उतना ही राष्ट्र सशक्त बनेगा। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में महिलाओं के अधिकार, सम्मान और नेतृत्व क्षमता को लेकर जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर पूर्व डिप्टी मेयर सरदार सिंह भाटी, पार्षद कालीचरण पहलवान, मंडल अध्यक्ष अशोक भाटी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। आयोजन के संयोजक पार्षद रवि भाटी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पदयात्रा में पार्षद किरण देवी, मीनाक्षी, अन्नू पाहवा, शालू सिंह, निधि उपाध्याय, राजन आर्या, विनोद कसाना, दीपक ठाकुर, नीरज शर्मा, संजीव शर्मा, अरविंद पांचाल, ममता, सुमन, बबली चौहान, चंचल, परमजीत पावला, डॉ. प्रीति, गीता, नीता मिश्रा, सोनू चौधरी, पवन त्यागी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। आयोजन ने यह संदेश दिया कि नारी शक्ति के सम्मान और उत्थान के लिए समाज का प्रत्येक वर्ग एकजुट होकर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।



