नाबालिक छात्रा को परेशान करने एवं धमकी देने वाले को परतापुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

उज्जवल रस्तौगी वरिष्ठ पत्रकार
मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश अनुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रचलित अभियान में क्षेत्राधिकार ब्रह्मपुरी के कुशल नेतृत्व में थाना परतापुर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से एक नाबालिक छात्रा से जान पहचान कर नाबालिक छात्रा को परेशान करने अश्लील टिप्पणी करने एवं छेड़छाड़ करने के बाद धमकी देने वाले अभियुक्त सोहेल खान पुत्र निजामुद्दीन उर्फ निजाम निवासी जमा मस्जिद 246 पलवल हरियाणा को गिरफ्तार किया गया जिसके विरुद्ध रिझानी निवासी नाबालिक छात्रा की तहरीर देने के बाद गिरफ्तार किया गया जिसमें अभियुक्त सोहेल कक्षा 8 की 14 वर्षीय छात्रा को लगातार परेशान कर रहा था अभियुक्त द्वारा अश्लील कमेंट करने के साथ-साथ पीड़िता एवं उसके परिजनों को धमकी भी दी गई यदि वह उससे मिलने नहीं आई तो बदनाम उसको बदनाम कर देगा पीड़िता द्वारा विरोध करने पर अभियुक्त द्वारा गाली गलौज मारपीट कर एवं जान से मारने की धमकी दी गई अभियुक्त को परतापुर तिराहे से गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया
आपको बता दें कि 14 वर्षीय नाबालिक छात्रा जो की कक्षा 8 की छात्रा है जिसकी सोशल मीडिया के माध्यम से एक लड़के से जान पहचान थी जो उसको लगातार परेशान कर रहा था 21 मार्च 2026 को सोहेल खान ने धमकी दी थी कि मुझसे मिलने परतापुर बाईपास पर आओ नहीं तो तुम्हें बदनाम कर दूंगा जब लड़की परेशान होकर अपनी माता को लेकर परतापुर बायपास पहुंची तो अभियुक्त इनको देखकर आग बबूला हो गया और गाली गलौज करने लगा साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी और लड़की की माता से हाथापाई तक कर डाली साथ ही पीड़िता के साथ अश्लीलता करते हुए छेड़छाड़ की अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में अजय शुक्ला थाना अध्यक्ष परतापुर उप निरीक्षक राघव रंजन उप निरीक्षक विकास सिंह हेड कांस्टेबल देवेंद्र सिंह रहे



