शहर-राज्य

छिनैती के मंगलसूत्र के साथ महिला गिरफ्तार, मंगलसूत्र बरामद

मिर्जामुराद। मिर्जामुराद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मेंहदीगंज अंडरपास के पास से शुक्रवार की सुबह छिनैती के मंगलसूत्र के साथ एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दी।
मिर्जामुराद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि खजुरी चौकी प्रभारी गणेश पटेल पुलिस टीम के साथ रखौना रिंग रोड के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे उसी समय मुखबिर द्वारा सूचना मिला कि गुरुवार को प्रतापपुर गांव (मिर्जामुराद) स्थित शीतला माता मंदिर पर लगे भव्य मेले में भीड़ का फायदा उठाकर झपट्टा मारकर दो महिलाओं का मंगलसूत्र छीनकर भागने वाली महिला मेंहदीगंज अंडरपास के पास मौजूद है।जिसपर चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ घेराबंदी कर गाजीपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के महराजगंज परसइया गांव निवासिनी उषा देवी को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से छिनैती की एक मंगलसूत्र व दो सौ रुपया बरामद कर लिया।महिला ने बताया कि एक मंगलसूत्र 700 रुपया में बेच दी है जिसमें से 500 रुपया खर्च हो गया है वही दो सौ रुपया बचा था।पुलिस ने लिखा पढ़ी के बाद महिला को जेल भेज दी।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी गणेश पटेल के साथ एसआई अनुजा गोस्वामी, अविनाश सिंह, सत्य प्रकाश यादव, हेड कांस्टेबल जितेंद्र यादव रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button