शहर-राज्य
चाय की गुमटी में अज्ञात कारणों से लगी आग, सारा सामान जलकर राख़

दुधारा थाना क्षेत्र के दुधारा का मामला
संतकबीरनगर। बीती रात लगभग 11 बजे दुधारा से चुरेब मार्ग पर स्थित दुधारा में एक चाय की गुमटी में अज्ञात कारणों से लगी आग से सारा सामान जलकर राख़ हों गया। थाना दुधारा क्षेत्र के दुधारा से चुरेब मार्ग पर दुधारा में स्थित चाय की दुकान की गुमटी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख़ हों गया। सूरज पुत्र झीनक ने बताया कि यही एकमात्र उनकी जीविका का साधन था। वह रोज़ दुकान शाम 7 बजे बन्द कर अपने घर चला जाता था उस दिन भी वह दुकान बन्द कर घर गया। रात में लगभग 11 बजे दुकान में आग लगने की सूचना मिली तो वह भागता हुआ पहुंचा तो देखा कि आग काफी तेज़ थी दुकान में रखा सारा सामान जल चुका था। लोगों ने आग बुझाने की कड़ी मेहनत की।



