शहर-राज्य

खाद्य सुरक्षा टीम ने की छापेमारी: जांच के लिए नमूनें भरें

वेलकम इण्डिया/असदुल्लाह सिद्दीकी

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। मिलावटी और नकली खाद्य पदार्थ के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के दृष्टिगत सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय के नेतृत्व में जनपद के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम के साथ तहसील शोहरतगढ के हल्लौरा में स्थित चौधरी किराना स्टोर पर छापा मारकर एक रस्क का नमूना तथा गौरा बाजार स्थित रेहान आइसक्रीम से एक आइस कैंडी घोल का नमूना संग्रहित कर जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित किया गया तथा शोहरतगढ़ बाजार में स्थित नौ खाद्य प्रतिष्ठानों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जागरूक किया गया।
छापेमारी के दौरान सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय आर एल यादव, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरज कुमार चौधरी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button