शहर-राज्य

खलीलाबाद नगर पालिका में पथ प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने मैदान में उतरे चेयरमैन जगत जायसवाल

संत कबीर नगर।

नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के विभिन्न वार्डों में लंबे समय से खराब पड़ी पथ प्रकाश व्यवस्था को लेकर लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। रात के समय अंधेरा होने से आवागमन प्रभावित हो रहा था और सुरक्षा संबंधी चिंताएं भी बढ़ गई थीं।

समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका परिषद के चेयरमैन जगत जायसवाल स्वयं सभासदों और नगर पालिका की टीम के साथ विभिन्न मोहल्लों में पहुंचे। उन्होंने वार्डवार निरीक्षण कर खराब स्ट्रीट लाइटों, विद्युत पोलों और अन्य तकनीकी खामियों की जानकारी ली तथा संबंधित कर्मचारियों को तत्काल मरम्मत और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान चेयरमैन ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और भरोसा दिलाया कि नगर के सभी वार्डों में पथ प्रकाश व्यवस्था को जल्द से जल्द पूरी तरह दुरुस्त कराया जाएगा, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

चेयरमैन जगत जायसवाल ने कहा कि नगरवासियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जहां भी स्ट्रीट लाइटें खराब हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराया जाए और नियमित निगरानी भी सुनिश्चित की जाए।

नगरवासियों ने चेयरमैन के मौके पर पहुंचकर समस्याओं का समाधान कराने के प्रयास की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि जल्द ही पूरे नगर की पथ प्रकाश व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button