शहर-राज्य

काशी टोल पर चेकिंग कर रहे ट्रैफिक कर्मियों से कार सवारों की हाथापाई-

उज्जवल रस्तौगी मेरठ

मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के काशी टोल के पास चेकिंग कर रहे ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के साथ मंत्रालय लिखी कार सवार तीन युवकों ने गाली गलोच करते हुए हाथापाई कर दी। आरोप है कि कार में सवार तीन यवकों ने ट्रैफिक कर्मी हिमांशु के साथ अभद्रता की और खुद को एक मंत्री का खास बताते हुए वर्दी उतरवाने धमकी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों आरोपियों और उनकी कार को कब्जे में ले लिया और थाने ले आई। पुलिस आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कार्रवाई करने बात कह रही है।
टै्रफिक पुलिसकर्मी हिमांशु के अनुसार शुक्रवार रात वह और उनके साथी पुलिसकर्मी काशी टोल के पास चेकिंग कर रहे थे इसी दौरान मंत्रालय लिखी कार से तीन युवक से उतरे और उनके केबिन के पास ही खडे होकर शौच करने लगे। उन्होंने मना किया तो एक युवक सत्ता पक्ष के एक मंत्री का नाम लेकर धमकी देने लगा विरोध करने पर उन्होंने गाली गलोच करनी शुरू कर दी। आरोप है कि अभद्रता करने का विरोध करने पर युवकों ने ट्रैफिक पुलिस से हाथापाई कर दी। इस दौरान एक्सप्रेसवे पर जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर कार सवार युवक भागने लगे पुलिस ने उनका पीछा कर पकड लिया और थाने ले आई। ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के द्वारा तीन आरोपियों अशोक गुप्ता,आकाश गुप्ता और आशीष गुप्ता निवासी करतारनगर चौथा पुस्ता दिल्ली के खिलाफ तहरीर दी गई है। सीओ ब्रहमपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि शौच करने को लेकर कार सवारों और ट्रैफिक पुलिस कर्मियों में विवाद हुआ था आरोपी कार सवार तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button