शहर-राज्य

एसएसपी ने ग्राम प्रहरियों के साथ की गोष्ठी, बेहतर समन्वय और सतर्कता पर दिया जोर

वेलकम इण्डिया/असदुल्लाह सिद्दीकी

सिद्धार्थनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में जनपद के सभी थानों के ग्राम प्रहरियों के साथ गोष्ठी आयोजित कर कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम प्रहरियों को उनके दायित्वों का बोध कराते हुए पुलिस और ग्राम प्रहरियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया।
एसएसपी ने कहा कि ग्राम स्तर की सूचनाएं समय पर उपलब्ध कराना अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों, अवैध गतिविधियों, नशा तस्करी तथा महिला एवं बाल अपराधों की सूचना तत्काल संबंधित थाने को देने के निर्देश दिए। गोष्ठी में ग्राम प्रहरियों की समस्याएं और सुझाव भी सुने गए। साथ ही मिशन शक्ति, साइबर अपराध से बचाव, सड़क सुरक्षा, सामुदायिक पुलिसिंग, बीट पुलिसिंग को प्रभावी बनाने, रात्रि गश्त में सहयोग तथा त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में भी उन्हें जागरूक किया गया। एसएसपी ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में ग्राम प्रहरियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button