एमवीडीए द्वारा सीलिंग की कार्रवाई के बाद गोवर्धन के बड़ी परिक्रमा मार्ग स्थित हरेकृष्णा रेजिड़ेंसी

एमवीडीए की बड़ी कार्रवाई, गोवर्धन में हरेकृष्णा रेजिडेंसी अवैध कॉलोनी सील
मथुरा/गोवर्धन। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने गुरुवार को गोवर्धन क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र के विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया। यह कार्रवाई जतीपुरा परिक्रमा मार्ग स्थित केला देवी मंदिर के पास विकसित की जा रही हरेकृष्णा रेजिडेंसी नामक कॉलोनी पर की गई है।
प्राधिकरण के अनुसार, कॉलोनाइजर द्वारा एमवीडीए से आवश्यक स्वीकृति प्राप्त किए बिना कॉलोनी विकसित की जा रही थी। शिकायत मिलने पर अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जिसमें कॉलोनी का कोई स्वीकृत मानचित्र उपलब्ध नहीं पाया गया। इसके बाद नियमानुसार सीलिंग की कार्रवाई अमल में लाई गई।
एमवीडीए गोवर्धन क्षेत्र के अवर अभियंता जेई अनिल सिंघल ने बताया कि शिकायत के आधार पर की गई जांच में कॉलोनी अनधिकृत पाई गई। नियमानुसार बिना स्वीकृत मानचित्र के कॉलोनी विकसित करना नियमों का उल्लंघन है, इसलिए प्राधिकरण ने सीलिंग की कार्रवाई की है



