शहर-राज्य

एटीएम के साथ छेड़छाड़ कर चोरी करने वाला गिरफ्तार

उज्जवल रस्तौगी वरिष्ठ पत्रकार

मेरठ परतापुर पुलिस को बड़ी कामयाबी उस समय हाथ लगी जब मुखबिर की सूचना पर एटीएम मशीन से छेड़छाड़ कर चोरी करने वाले युवक को गिरफ्तार किया गिरफ्तार हुए युवक का नाम सत्यार्थ मिश्रा पुत्र देवेंद्र मिश्रा निवासी जपती वजीरगंज गायत्री पुरम थाना देवकली फैजाबाद जिसकी उम्र करीब 29 वर्ष बताई जा रही है अभियुक्त के पास से घटना में प्रयुक्त एक कार जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर यू पी 32 एनएक्स 4553 तथा चोरी किए गए 4330 बरामद किए गए
आपको बता दे कि अरुण कुमार पुत्र प्रदीप कुमार निवासी द्वारकापुरी थाना ब्रह्मपुरी मेरठ प्रबंधक यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा ली ग्रैंड रिठानी शताब्दी नगर द्वारा थाने पर एक प्रार्थना पत्र दिया गया था जिसमें कहा गया कि बैंक ग्राहक शिकायत लेकर दिनांक 14 एवं 15 मार्च को आया था जिसने एटीएम मशीन से पैसे निकाले थे लेकिन उसके खाते से पैसे कट चुके थे जबकि अरुण कुमार को पैसा प्राप्त नहीं हुआ था जब एटीएम मशीन में लगे कैमरे चेक किए गए तब दिनांक 15 मार्च को शाम करीब 6:00 बजे दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बैंक परिसर में स्थित यूनियन बैंक के एटीएम के साथ छेड़छाड़ कर ग्राहकों के रुपए चोरी कर लिए गए इसके संबंध में थाना परतापुर में सूचना दी गई थी मंगलवार को जब परतापुर पुलिस मोद्दीनपुर ग़ेजा मोड़ के पास चैकिंग कर रही थी तो चेकिंग के दौरान एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर उपरोक्त है जिससे सत्यार्थ मिश्रा पुत्र देवेंद्र मिश्रा को गिरफ्तार किया गया युवक को गिरफ्तार करने के बाद पश्चात वैधानिक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर दिया अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में अजय शुक्ला थाना अध्यक्ष परतापुर उप निरीक्षक राजकुमार हेड कांस्टेबल ब्रह्मजीत सिंह कांस्टेबल प्रदीप कुमार एवं कांस्टेबल लोकेश कुमार रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button