आंखों का निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

अनिल वशिष्ठ
मोदीनगर,(वेलकम इंडिया )। स्वामी कल्याण देव ट्रस्ट के तत्वाधान में वरदान हॉस्पिटल गाजियाबाद के सहयोग से निशुल्क आंखों का निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 145 लोगों ने अपनी जांच कराई। नवीन जायसवाल ने बताया कि प्रत्येक माह की 21 तारीख को निशुल्क मोतियाबिंद आंखों के ऑपरेशन के लिए स्वामी कल्याण देव ट्रस्ट के तत्वाधान में कैंप वरदान हॉस्पिटल गाजियाबाद के सहयोग से आयोजित हो रहा हैं। जिसमें लगभग 145 लोगो ने अपने फ्री शुगर चेकअप व बी पी चैक कराए और मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया । गाजियाबाद के स्प्रिंकल क्लब की प्रेसीडेंट श्रीमती श्रुति अग्रवाल व सेक्रेटरी श्रीमती विधि गर्ग ने भी गाजियाबाद से आकर कैंप में सहभागिता की। इस मौके पर समाजसेवी पवन सिंहल ने अपने विचार रखे । वरदान हॉस्पिटल गाजियाबाद से आए डॉ सुबोध गुप्ता ने लोगों को आंखों को जीवन के लिए कितनी अनमोल है, उसके बारे में जानकारी दी व आपरेशन के उपरान्त किन किन बातों का ध्यान रखना आवश्यक है, बताया। संस्था से सहयोगी नवीन जायसवाल, हरिओम गुप्ता , राजीव शर्मा, सतेन्द्र गौतम, पंकज कंसल , चाँदवीर चौधरी व सोनू मेडिकल वाले उपस्थित रहे।



